दिल्ली के आनंद विहार के प्राइवेट हॉस्पिटल में लगी आग। एक की मौत 11 लोग जख्मी।

दिल्ली के कॉसमॉस अस्पताल में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लगी, जिससे अस्पताल परिसर में डरावनी अफरा-तफरी फैल गई। जल्दबाजी में स्टाफ और मरीजों की जान बचाने के लिए शीशे तोड़ने पड़े। इस हादसे में एक अस्पताल कर्मी की मौत हो गई और 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अस्पताल के अंदर भर्ती मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। आग की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी थीं।

अस्पताल के शीशे तोड़कर मरीजों और स्टाफ की जान बचाने की सूचना पुलिस ने दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, दिल्ली विकास मार्ग स्थित कॉसमॉस अस्पताल में दोपहर करीब 12:20 बजे आग लगी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है, जबकि 8 मरीजों को पास के पुष्पांजलि अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मामला धारा 287/106(1) BNS (285/304A IPS) के तहत दर्ज किया गया है।

दमकल विभाग के फायर अफसर अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्हें 12:20 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 4–5 टीमें मौके पर पहुँचकर धधकती चपेट को रोकने और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग ग्राउंड फ्लोर के सर्वर रूम में लगी थी। जायसवाल के अनुसार, इस हादसे में 11 लोगों को बचाया गया है और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। आग लगने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है; स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और आग के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *